VIDEO : भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां , थाने से दौड़ाया- देखे वीडियो

Please Share

देहरादून: कांग्रेस कार्यकार्ताओं की शिकायत पर कार्रवाई करने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर थाना घेरने पहुंचे। जाहां उनका भाजपा कार्यकर्ताओं से आमना-सामना हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर हाथा-पाई भी हुई। मजबूरन पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ाए।

जानकारी के अनुसार निकाय चुनाव के दौरान कांग्रेस कर्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने अभद्रता और उत्पीड़न किया था, जिसकी शिकायत लेकर कांग्रेसी रायपुर थाने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि पुलिस ने सत्ता के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। मामला जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पास पहुंचा तो उन्होंने पुलिस से मामले की जानकारी ली, लेकिन पुलिस ने उनको भी सही जवाब नहीं दिया। इसके बाद कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रायपुर थाना घेरने पहुंच गए। कांग्रेसियों के पहुंचने की जानकारी लगते ही भाजपा कार्यकर्ता भी थाने में पहुंच गए और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भिड़ गए।

बवाल बढ़ता देख आला अधिकारी भी रायपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने बाद में लाठी चार्ज कर भाजपा कार्यकर्ताओं को थाने से खदेड़ दिया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह और दूसरे नेता वहीं थाने में ही धरने पर बैठ गए। उनका कहना है कि पुलिस सत्ता के दबाव में काम कर रही है। उनके कार्यकर्ताओं की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। भाजपा कार्यकर्ता गुंडई पर उतर आए हैं। थाने में भी उन पर हमला किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like