67 यात्रियों से भरा विमान हुआ चकनाचूर

Please Share

दिल्ली: बांग्लादेश का यात्री विमान नेपाल में क्रैश हो गया है। बताया जा रहा है कि यह विमान नेपाल के काठमांडू एयरपोर्ट के रनवे पर क्रैश हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह यूएस-बांग्ला एयरलाइंस का विमान था। जो बांग्लादेश से काठमांडू के लिए निकला था। जानकारी के मुताबिक, विमान में 67 यात्री सवार थे। यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम जारी है। घायलों को केएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्लेन पूरी तरह चकनाचूर हो गया है। विमान का मलबा पूरी तरह बिखर गया है। मलबे में अभी भी कई यात्री फंसे हैं। फिलहाल विमान के हादसे होने की वजह साफ नहीं हो पाई है।

67 यात्रियों से भरा विमान हुआ चकनाचूर 2 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply