पीएम के केदारनाथ दौरे को लेकर मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

Please Share

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 7 नवम्बर को दीपावली के शुभ अवसर पर केदारनाथ धाम के दर्शन करेंगे। इस सिलसिले में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रधानमंत्री आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने इंतजाम के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ धाम दौरे के सभी तैयारियां समय से पूरी कर ली गई है। वीआईपी हैलीपेड से मन्दिर तक के मार्ग से निरन्तर बर्फ हटाई जा रही है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार 7 नवम्बर 2018 को प्रातः 9:45 पर केदारनाथ धाम पहुचेंगे। केदारनाथ मन्दिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रधानमंत्री स्थलीय पुर्ननिर्माण कार्यो का निरीक्षण करेगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मन्दिर परिसर में स्थित अतिथि गृह में पुर्ननिर्माण कार्यो से सम्बन्धित एक वीडियो प्रस्तुतिकरण का अवलोकन करेंगे। उन्होंने बताया कि बर्फ गिरने से पूरी केदारपुरी अत्यन्त मनमोहक व आकर्षक हो गई है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री आगमन की सभी तैयारियां सही तरीके से पूरी कर ली जाए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like