पीएम मोदी का झारखंड और ओडिशा दौरा आज, देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

Please Share

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा और झारखंड का दौरा करेंगे। इस दौरान वह दोनों जगह रैली करके दोनों राज्‍यों की जनता को विकास की बड़ी सौगात देंगे। पीएम मोदी यहां ओडिशा में 3,318 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। साथ ही झारखंड के पलामू में पीएम मोदी छह विकास परियोजनाओं की नींव रखने के लिए पलामू जा रहे हैं।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा के मयूरभंज जिले के बारीपदा में 3,318 करोड़ रुपये मूल्य की करीब 200 किलोमीटर की तीन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भूमि पूजन करेंगे।’

इन परियोजनाओं में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर रिमुली-कोयडा खंड, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या – 215 (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-520) पर कोयडा-राजामुंडा खंड और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-छह (नई राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-49) पर सिंगारा-बिंजाबहल खंड को चार लेन का किए जाने के काम शामिल हैं।

इस परियोजना के तहत चार बायपास, तीन फ्लाईओवर, 11 अंडरपास, 12 बड़े पुल, 50 छोटे पुल और 34 किलोमीटर लंबे सर्विस रोड का निर्माण किया जाएगा।

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को झारखंड दौरे पर भी जाएंगे। यहां पलामू में उनके कार्यक्रम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like