पीएम मोदी के देहरादून भ्रमण के दौरान पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद

Please Share

देहरादून: 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री मोदी के प्रस्तावित देहरादून भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल की आज अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) अशोक कुमार की अध्यक्षता मे वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान  प्रधानमंत्री कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा-प्रबंधों की समीक्षा की गई और वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी/कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।

ब्रीफिंग के दौरान अधिकारीयों द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया कि, वीवीआईपी  ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 03 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए। कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारी गणों को दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वीवीआईपी से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। सभी नोडल पुलिस अधिकारी अपने साथ वर्दी एवं सादे में लगने वाले समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों की पहचान कर उनके ड्यूटी कार्ड चेक कर लें तथा उनको ड्यूटी के संबंध में भली-भांति ब्रीफ कर लें तथा इस बात को सुनिश्चित कर लें कि ड्यूटी में नियुक्त अधिकारी कर्मचारिगण अपने ड्यूटी स्थल को छोड़कर किसी एक स्थान पर एकत्रित न हो। जिन स्थानो पर यातायात एवं भीड़ का दबाव अधिक रहता हो वहां रस्सों, बैरिकेटिंग व कोशन टेप की सहायता से यातायात नियंत्रित किया जाए । संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चैकिंग विधिवत रुप से की जाए । आपराधिक, अवांछनीय एवं सांप्रदायिक तत्वों पर कड़ी दृष्टि रखी जाए ताकि की सुरक्षा व्यवस्था में कोई त्रुटि ना हो। साथ ही प्रभारी अधिकारी जौलीग्रान्ट व मुख्य कार्यक्रम स्थल को निर्देशित किया गया कि वह एयरपोर्ट, मुख्य कार्यक्रम स्थल  व उसके आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतु सघन कांबिंग करा ले। ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों धर्मशाला/ होटलों, बस स्टेशन/ रेलवे स्टेशन , में चैकिंग अभियान चलाकर बाहरी एवं सदिंग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर सत्यापन करने के निर्देश दिये गये। साथ ही डियूटी में नियुक्त किये गये सभी कर्मचारियों को  अपने – अपने वाहनों पूर्व निर्धारित स्थान पर ही पार्किंग करने के निर्देश दिये गये। जिससे कि मुख्य कार्यक्रम स्थळ व उसके आस पास अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like