इस मामले पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने अपनी ही सरकार को किया कटघरे में खड़ा..

Please Share

अल्मोड़ा: जहां एक ओर सरकार द्वारा प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर विभिन्न अभियान चलाये जा रहे हैं, तो वहीं अब प्लास्टिक बंद पर हाईकोर्ट भी सख्त होता नजर आ रहा है। बावजूद इसके प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक नहीं लग पा रही है।

पर्यावरण दिवस के नजदीक आते ही विभिन्न संस्थाएं पर्यावरण को बचाने के लिए प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने का संदेश दे रही हैं। साथ ही लोगों को प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में अल्मोड़ा में प्लास्टिक के इस्तेमाल पर विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। दरअसल, एक कार्यक्रम में मौजूद उत्तराखण्ड विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि, प्लास्टिक का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, जिससे पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि, सरकार प्लास्टिक बनाने वाली फैक्ट्रियों को ही बन्द कर दे। उनके मुताबिक, यदि फैक्ट्रियों से प्लास्टिक व पोलीथीन का उत्पादन ही नहीं होगा, तो अपने-आप इसके इस्तेमाल पर रोक लग जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, हम सभी को एक साथ प्लास्टिक के इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए काम करना होगा, जिससे पर्यावरण को बचाया जा सके।

हैलो उत्तराखण्ड न्यूज के लिए

अल्मोड़ा से अमित उपरेती की रिपोर्ट

 

हैडर-

प्लास्टिक को लेकर डिप्टी स्पीकर का बयान

बंद हो प्लास्टिक व पोलीथीन का उत्पादन:  रघुनाथ सिंह चौहान

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like