अलकायदा चीफ ने पीएम मोदी को दी थी मारने की धमकी, अमेरिका ने अफगानिस्तान में किया ढेर, UP का था रहने वाला

Please Share

नई दिल्ली: अमेरिकी सेना को अफगानिस्तान में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एक ऑपरेशन के दौरान उन्होंने आतंकवादी संगठन अलकायदा के इंडिया सबकॉन्टिनेंट चीफ मौलाना आसिम उमर को मार गिराया गया है। आतंकी आसिम उमर लंबे समय से भारत में जिहाद फैलाने की कोशिशों में जुटा था। अफगानिस्तान के नेशनल सिक्योरिटी डायरेक्टर ने खुद ट्वीट कर इसके खात्मे की जानकारी दी।

सुरक्षा बलों ने हेलमंद प्रांत के मूसा कला जिले में 23 सितंबर को तालिबान के एक परिसर पर छापा मारा था। उस छापेमारी में उमर मारा गया। आसिम उमर अलकायदा का इंडिया सब-कॉन्टिनेंट का मुखिया था और अयमान अल जवाहिरी का बेहद करीबी था। आसिम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमले की धमकी दी थी। उसने 2015 में वीडियो जारी कर उन्हें इस्लाम का दुश्मन बताया था। अमेरिका ने 2016 में आसिम उमर को ग्लोबल टेररिस्ट लिस्ट में शामिल किया था।

जानकारी के मुताबिक आसिम मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला था और उसका असल नाम सनाउल हक था। सनाउल 90 के दशक में घर से गायब हो गया था। बाद में उसके पाकिस्तान में होने की जानकारी मिली थी। 2014 में उसे इंडिया सब-कॉन्टिनेंट का चीफ घोषित किया था। अमेरिका पर 9/11 हमले के बाद अलकायदा की एक डॉक्युमेंट्री में भी वह ओसामा बिन लादेन के साथ नजर आया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like