राजस्थान के मालपुरा में लगा अनिश्चतकालीन कर्फ्यू, राम बारात पर पथराव से तनाव

Please Share

जयपुरः राजस्थान में टोंक जिले के मालपुरा में रावण दहन के समय निकाली गई राम बारात पर पथराव से हुए तनाव के कारण बुधवार सुबह पांच बजे से अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया। बता दें कि  में बीती रात बवाल हो गया। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान लोग फूलों की बारिश कर रहे थे, जैसे ही शोभायात्रा शहर के मीरागेट क्षेत्र में पहुंची तो कुछ समाज कंटकों ने फूलों की बारिश की जगह पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बाद भगदड़ मच गई। पुलिस ने माहौल संभालने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी। पत्थरबाजी में एक होमगार्ड जवान समेत कुछ लोग घायल हो गए।

 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरधन सोकरिया ने बताया कि आज सुबह कुछ लोग बाजार में टोलियां निकाल रहे थे। इस दौरान पत्थरबाजी की घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने एक दुकान में आग लगा दी। पुलिस ने उन्हें खदेड़ने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया।जिला कलेक्टर के के शर्मा ने कफ्यूर् के आदेश जारी करते हुए इंटरनेट सेवाओं पर भी 10 अक्टूबर तक रोक लगा दी है। मालपुरा में कल रावण दहन के समय राम बारात पर एक समुदाय के लोगों ने पथराव कर दिया था। प्रदर्शकारी रावण का पुतला भी नहीं जलाने दे रहे थे।

दोनों पक्षों में गरमा गरमी के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने प्रदर्शकारियों को खदेडा।इसके बाद बडी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। बाद में प्रशासन ने सुबह चार बजे रावण का पुतला जलाया। इसी बीच रात अफरा तफरी रही तथा विधायक कन्हैयालाल के नेतृत्व में थाने पर धरना दिया गया। कुछ लोगों ने पुराने दंगो के फोटो वाट्सअप पर शेयर करने के बाद तनाव बनाने का प्रयास किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like