महाकुंभ की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन

Please Share

देहरादून : उत्तराखंड में होने वाले महाकुंभ के लिए उत्तराखंड पुलिस ने तैयारियां शुरू कर ली है। बीते शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अनिल के. रतूड़ी की अध्यक्षता में  महाकुंभ-2021 की तैयारियों को लेकर  पुलिस मुख्यालय  में एक बैठक का आयोजन किया गया था।
पुलिस महानिदेशक अनिल के. रतूड़ी ने कहा की पूर्व में वर्ष-2010 में  हुये महाकुंभ में लगभग तीन से चार करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। इतनी अधिक संख्या में आये श्रद्धालुओं की व्सवस्था करना एक चुनौती पूर्ण कार्य था। 2021 में  होने वाले महाकुंभ में इससे अधिक श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है, जिसमें भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबन्धन, सुरक्षा व्यवस्था, संचार आदि व्यवस्थायें करना पुलिस के लिये कई अधिक चुनौती पूर्ण होगा, जिसके लिये हमें अभी से तैयारियां करनी होगी।
बैठक में एडीजी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने महाकुंभ-2021 के आयोजन हेतु निर्देशित करते हुए कहा कि कुम्भ क्षेत्र में स्थित थाना भवनों की  स्थिति का आंकलन कर उनके जीर्णोधार एवं नये भवनों के निमार्ण के सम्बन्ध में तैयारी कर ली जाये। एडीजी ने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग में वर्ष-2021 तक रिक्त होने वाले पदों का आंकलन कर समय से उन पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ करने हेतु शासन को प्रास्तव भेजा जाये। कुम्भ क्षेत्र में स्थित पार्किंग स्थलों का जीर्णोद्धार तथा नये पार्किंग स्थलों का चिन्हीकरण करने के भी निर्देश दिए। सुरक्षा बंदोबस्त जैसे सीसीटीवी, ड्रोन एवं अन्य सुरक्षा सम्बन्धी उपकरणों की आवश्यकताओं के आंकलन और सुरक्षा, संचार एवं सर्विलांस की नवीनतम तकनीकों के उपकरणों सम्बन्धी प्रस्ताव तैयार करने के भी कहा ।
एडीजी ने कहा कि हरिद्वार की तर्ज पर थाना मुनिकीरेती, ऋषिकेश व लक्ष्मणझूला में सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछाया जायेगा जिसका एक एकिकृत कंट्रोल रुम रामझूला के समीप बनाया जायेगा। पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र को मेलाधिकारी एवं आयुक्त गढ़वाल से समन्वय स्थापित कर कुम्भ क्षेत्र हेतु पुलों के निर्माण में पुलिस विभाग का भी पक्ष रखने हेतु निर्देशित किया गया। रामझूला पर वन-वे व्यवस्था लागू किये जाने हेतु उसके समीप एक नया पुल के  निर्माण के लिए भी प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए है। सहरनपुर-बिहारीगढ़-हरिद्वार बाईपास रोड़ से हरिद्वार को जोड़ने वाली फोर-लेन रोड़ में सड़क के जो टुकड़े सम्मलित नही किये गये हैं, उन्हे सम्मलित किये जाने हेतु शासन से अनुरोध किया जायेगा। पुलिस कुम्भ क्षेत्र में होने वाले निमार्णों के सम्बन्ध में अन्य सम्बन्धित विभागों से भी समन्वय स्थापित करेगी।

महाकुंभ की तैयारी में जुटा पुलिस प्रशासन 2 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply