देहरादून : ऊधमसिंह नगर पुलिस ने दो शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी चोरों से लगभग 40 महंगे फोन बरामद किए। पुलिस ने आरोपी युवकों को चेकिंग के दौरान दबोचा। दरसल ऊधमसिंह नगर में बढ़ती मोबाइल चोरी को देखते हुए एसएसपी सदानंद दाते के निर्देश में एक टीम का गठन किया गया। गुरुवार को चैकिन के दौरान टीम ने बाइक पर सवार दो शातिर चोर असलम पुत्र बच्चन खां और अनिल पुत्र मेघराज को रोका। टीम ने दोनों युवकों की तलाशी में चोरी किये अलग-अलग कंपनी के लगभग 40 मोबाइल फ़ोन बरामद किये। दोनों आरोपी रुद्रपुर, ऊधमसिंह नगर के रहने वाले हैं। टीम को एसएसपी ने ढ़ाई हजार रुपये की और अपर पुलिस अधीक्षक ने पंद्रह सौ रुपए देने की घोषणा की है।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

