पुलिस में फिर हुए तबादले, चार अफसरों को बदला गया

Please Share

देहरादून: पुलिस महकमे में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं। पिछले दिनों शासन से कई अधिकारियों के तबादले कर दिए गए थे। इसके बाद अब एक बार फिर चार अफसरों के दबादले किए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार ममता बोहरा को अपर पुलिस अधीक्षक नगर हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक लाॅ एंड आर्डर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया। ऊधमसिंह नगर की अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय को एसपी सिटी हरिद्वार बनाया गया है। प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक सर्तकता से हटाकर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एंव कानून व्यवस्था ऊधमसिंह नगर बनाया गया है। साथ ही रेनू लोहानी को अपर पुलिस अधीक्षक सर्तकता सेक्टर पौड़ी से इसी पद पर देहरादून मुख्यालय में नियुक्ति दी गई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like