निकाय चुनाव: पुलिस मुस्तैद, धारा 144 लागू

Please Share

देहरादून: रविवार को होने वाले निकाय चुनाव मतदान के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। अहतियातन जनपद के नगर निकाय चुनाव वाले क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी गई। वहीँ चुनाव प्रभावित क्षेत्रों को 18 जोन और 47 सेक्टरों में बांटा गया है। साथ ही 65 मतदान केंद्रों को अति संवेदनशील, जबकि 106 मतदान केंद्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।

नगर निगम व नगरपालिका परिषद के कुल 193 वार्डो में चुनाव होने हैं। जिसके लिए सभी वार्डो को 380 मतदान केंद्र, 871 बूथ में विभाजित किया गया है। चुनावी क्षेत्रों में थानावार कुल 14 क्यूआरटी टीमें नियुक्त की गई हैं। चेकिंग व अवैध धन के आवागमन, अवैध शराब व मादक पदार्थो की बिक्री पर रोकथाम के लिए चार अंतरराज्यीय व आठ अंतरजनपदीय बैरियर बनाए गए हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like