पुलिस ने किया चेन स्नेचर गिरोह ‘बावरिया गैंग’ का भंडाफोड़

Please Share

देहरादून: दून के रानीपोखरी पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ पुलिस ने एक चेन स्नेचर गिरोह के सात लोगों को गिरफ्तार किया। बता दें कि, 28 मई को थाना रानीपोखरी क्षेत्रान्तर्गत हिमानी वेन्डिग प्वाईन्ट पर राज्य परियोजना प्रबन्धन इकाई महिला सशक्तिकरण व बाल विकास विभाग उतराखण्ड द्वारा “विश्व मासिक स्वच्छता दिवस” का आयोजन किया गया था, जिसमें करीब 07 से 08 हजार किशोरियाँ, बालिकाओं व महिलाओं ने प्रतिभाग किया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य को आमन्त्रित किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान भोजन, जलपाल एंव सामान वितरण के दौरान करीब दस महिलाओं के गले की चेन चोरी हो गयी थी। जिस सम्बन्ध में पीडिताओं द्वारा थाना रानीपोखरी में तहरीर दी गयी थी।

मामले में थानाध्यक्ष रानीपोखरी के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरो का गहन अवलोकन किया गया। साथ ही सर्विलांस टीम को भी सक्रिय किया गया। मुखबीरों की सूचना पर पता लगा कि, ऐसी घटनाओं को कुछ महिलाओं एंव पुरुषो के द्वारा भीड़-भाड वाले क्षेत्रों में अंजाम दी जाती है। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर बावरिया गैंग के महिलाओं व पुरुषो को थाना क्षेत्र में घटित उक्त घटना में चोरी गयी 10 चैनों के साथ हरिद्वार क्षेत्र में रोड़ी बेलवाला विष्णुघाट से गिरफ्तार किया गया। पीड़ित महिलाओं द्वारा अपनी चोरी हुई चैन की शिनाख्त की गयी है।

पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने आयोजन में हुई इस चोरी की वारदात को स्वीकार किया है। साथ ही बताया कि वे बावरिया जाति से हैं और घुमन्तु प्रवृति के हैं, अक्सर भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास अपनी झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहते हैं एंव उसके आस-पास होने वाले शादी समारोह, मेला, सत्संग, अन्य बड़े आयोजनों का सामाचार पत्रों व फ्लैंसी बोर्ड/पम्पलेट के माध्यम जानकारी लेते हैं। जहाँ पर ज्यादा से ज्यादा भीड़-भाड़ होती है, वहां पर रैकी करने के बाद महिला साथियों को भीड़ में भेजकर महिलाओं की गले की चैन, पर्स, मोबाईल आदि चोरी कर भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग जाते हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों में हजारो देवी पत्नी कालाराम निवासी ग्राम बल्लूवाला मौहल्ला खाकीपीर थाना जलालाबाद जिला फिरोजपुर पंजाब उम्र 50 वर्ष। हाल निवासी विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार।(गैंगलीडर), अनारो उर्फ माया पत्नी स्व. शंकरदास निवासी ग्राम व तहसील सतीपुरा थाना 02 नम्बर जनपद गंगानगर राजस्थान उम्र 65 वर्ष। हाल निवासी विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार(सदस्य), शीला देवी पत्नी स्व. मेहर चन्द निवासी ग्राम व तहसील सतीपुरा थाना सतीपुरा जनपद गंगानगर राजस्थान उम्र 62 वर्ष हाल निवासी विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार(सदस्य), जमुना पत्नी स्व. राजू निवासी शाम व तहसील सतीपुरा थाना 02 नम्बर जनपद गंगानगर राजस्थान उम्र 40 वर्ष हाल निवासी विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार(सदस्य), बादल पत्नी स्व. सन्डू निवासी मटिली थाना मटिली जिला गंगानगर राजस्थान उम्र-40 वर्ष हाल निवासी विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार(सदस्य), काला राम पुत्र नानक चन्द निवासी गांव जलालाबाद जिला फाजलका थाना अबोर सिटी पंजाब उम्र 55 वर्ष हाल निवासी विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार(सदस्य), देशराज पुत्र स्व. साखी राम निवासी अबोर सिटी जिला व तहसील फाजलका थाना अबोर सिटी पंजाब उम्र 60 वर्ष हाल निवासी-विष्णुघाट हर की पैड़ी हरिद्वार(सदस्य) शामिल हैं। वहीँ अभियुक्तगणों से लगभग पांच लाख रुपये की चोरी हुई सोने की चेनें बरामद कर ली गई हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like