पुलिस ने पकड़ी 172 पेटी शराब, ट्रक सीज, आरोपी गिरफ्तार

Please Share

बागेश्वर: बागेश्वर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान 172 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। साथ ही एक मिनी ट्रक और आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इन दिनों पुलिस आगामी लोकसभा की चुनाव की तैयारियों को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। इसके चलते चेकिंग का दायरा भी बढ़ा दिया गया है।
बागेश्वरी कोतववली प्रभारी ने बताया कि लोकसभा चुनावों के मद्देनजर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत गोमतीपुल के पास चेकिंग चल रही थी। उसी समय एक मिनी ट्रक आया। जिसे चेक करने पर ड्राईवर सकपकाया और बहाने बनाने लगा। ट्रक की तलाशी ली गई, तो उससे 172 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब आठ लाख बताई जा रही है।
पुलिस अधिकारियों की मानें तो लोकसभा चुनाव में संभावित गड़बड़ियों को रोकने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इन अभियानों के तहत औचक निरीक्षण और चेकिंग की जा रही है। इसके लिए टीमों को गठन किया गया है। टीमें ऐसी जगहों और रास्तों पर भी चेकिंग कर रही है, जहां अक्सर नहीं की जाती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like