पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ का रामपुर में एक्सीडेंट !

Please Share

देहरादून: पूर्व मंत्री तिलकराज बेहड़ को रामपुर में एक्सीडेंट हो गया है। दुर्घटना में बेहड़ गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। उनके साथ उनका गनर और चालक भी बुरी तरह घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके सड़क दुर्घटना में घायल होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये दी गयी है।

जानकारी के अनुसार पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़ सुबह करीब चार बजे घर से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। उनका उपचार पास के ही फुटेला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी इनोवा कार डिवाइडर से टकरा गई थी। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। कार की हालत को देकर कहा जा सकता है कि हादसा बहुत ही खतरनाक था। माना जा रहा है कि हादसे में वे बाल-बाल बचे हैं। हालांकि अब तक उनके उपचार की सभी स्थिति का पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है कि फिलहाल बेहड़ खतरे से बाहर हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like