मसूरी: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है, लेकिन इस एक साल में भी राज्य सरकार की कोई उपलब्धि नही रही है। साथ ही भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घेरते हुए उन्होंने कहा की प्रदेश में भ्रष्टाचार की बयार बह रही है, लेकिन सरकार इस पर मौन है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार का अब तक का कार्यकाल घोर निराशाजनक रहा है। भाजपा सरकार को असंवेदनशील सरकार करार देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा रोजगार और प्रदेश के विकास के लिए किसी भी तरह का कदम नहीं उठाया जा रहा है। वह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मसूरी में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.
