विडियो वायरल:’शिकारा’ को देख रो पड़े लाल कृष्ण आडवाणी

Please Share

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा की फिल्म ‘शिकारा’ रिलीज हो चुकी है। कश्मीरी  पर आधारित फिल्म ‘शिकारा’ ने पहले दिन 75 लाख रुपये की कमाई की। विधू विनोद चोपड़ा द्वारा निर्मित शिकारा को देखने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी सिनेमाहॉल पहुंचे, जहां फिल्म को देखने के बाद वह अपने आंसू नहीं रोक पाए। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी सिनेमाहॉल में फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को बॉलीवुड डायरेक्टर विधू विनोद चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है।

विधू विनोद चोपड़ा द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो ‘शिकारा’  की स्पेशल स्क्रीनिंग का है, जहां लाल कृष्ण आडवाणी  को रोता देख वह खुद उनके पास पहुंचते हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए विधू विनोद चोपड़ा ने लिखा, “श्री लाल कृष्ण आडवाणी ‘शिकारा’ की स्पेशल स्क्रीनिंग पर पहुंचे। हम फिल्म के प्रति आपके आशीर्वाद और आपकी सद्भावना को पाकर काफी खुश हुए।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like