मसूरी: मंहगाई, बेरोजगारी, अपराधों को लेकर युवा कांग्रेस का मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Please Share

मसूरी: युवा कांग्रेस ने आज मसूरी के शहीद स्थल झूलाघर पर बढती मंहगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। युवा काँग्रेस मसूरी ने शहीद स्थल झूलाघर पर देश मे लगातार बढ़ रही महंगाई को देखते हुए गैस सिलेंडर और गले में प्याज की माला डालकर नारेबाजी करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।

इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने केंद्र की भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, आज बेरोजगारी अपनी चरम सीमा पर पहुँच गई है। युवा डिग्री लेने के बाद बेरोजगार घूम रहे हैं। 2016 में मोदी ने युवाओं को 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज स्थिति ये है कि देश मे 4 से 5 करोड़ युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। प्याज 140 से 200 रुपये किलो बिक रहा है। पेट्रोल के दाम आसमान छू रहे हैं। लेकिन मोदी सरकार इस सब से बेखबर है। देश मे महिलाओं पर अत्याचार और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। भाजपा के नेता महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। मोदी सरकार देश मे अराजकता का माहौल पैदा कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like