और भी कड़ा होता जा रहा ऊर्जा विभागीय कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

Please Share

और भी कड़ा होता जा रहा ऊर्जा विभागीय कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन 2 Hindi News Bharat »

देहरादून: उत्तराखंड में ऊर्जा विभाग के कर्मचारी संगठन ने अपना चौथा चरण आज से शुरू कर दिया है। ऊर्जा विभाग के चारों प्रमुख संगठनों ने आज हरिद्वार जनपद में विशाल सभा के माध्यम से प्रदर्शन किया। और मंथन करने के बाद निर्णय लिया कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है तो सभी कर्मचारी व अधिकारी जिन्हें विभागीय फोन की सुविधा उपलब्ध है, विधानसभा सत्र से पहले 6 दिसम्बर को अपने विभागीय मोबाइल, सिम विभाग में जमा कर देंगे।

गौरतलब है कि विभागीय कर्मचारी लंबे समय से पे मैट्रिक्स और एसीपी विसंगतियों को दूर करने की मांग को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलनरत हैं।
वहीं विभाग ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि चरणबद्ध कार्यक्रम के अगले चरण तक उनकी मांगों को नहीं माना गया तो आगामी 8 दिसंबर को राजधानी दून के डाकपत्थर में चारों संगठनों द्वारा विशाल सभा के माध्यम से प्रदर्शन किया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply