नदी में कूदकर छात्र ने दी जान

Please Share

नदी में कूदकर छात्र ने दी जान 2 Hindi News Bharat »

उत्तरकाशी:  बीए तृतीय वर्ष में पढ़ने वाले एक छात्र ने भागीरथी नदी में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।

जानकारी के अनुसार बीती रात्री को सूरज थापा पुत्र जयसिंह, निवासी डुंडा किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गया और भागीरथी नदी की ओर भागा। परिजनों की ओर से इसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन तब तक वह नदी में कूद चूका था।

पुलिस ने रात्रि में युवक को ढूंढने के लिए नदी में सर्च अभियान चलाया लेकिन सूरज थापा का कोई पता नहीं चला। इस दौरान पुलिस को छात्र का मोबाइल नदी के किनारे मिला।

अंधेरा होने पर सर्च अभियान बंद कर दिया गया। सुबह होते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घटनास्थल पर दोबारा पहुंचकर सर्च अभियान फिर से चलाया और शव को नदी से बरामद किया। जिसके बाद शव को  पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेजा दिया गया।

पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

You May Also Like

Leave a Reply