पूर्व सीएम हरीश रावत के कथित स्टिंग मामले में सुनवाई आज, हाईकोर्ट पहुँचे हरदा

Please Share

देहरादून: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत के खिलाफ स्टिंग मामले में नैनीताल हाईकोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। न्यायमूर्ति आरसी खुल्बे की एकलपीठ मामले की सुनवाई करेगी। सीबीआई ने हाईकोर्ट में 21 अगस्त को स्टिंग मामले की प्रारंभिक जांच पूरी करने की जानकारी के साथ जल्द सुनवाई का अनुरोध किया था।

वहीं बीती 3 सितंबर को एफआईआर दर्ज  करने की तैयारी की जानकारी दी थी। हालांकि इस बीच एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इससे पहले अदालत ने मामले में सुनवाई के लिए 20 सितंबर यानि कल शुक्रवार की तिथि तय कर दी थी। जानकारी के अनुसार, हरीश रावत का पक्ष रखने के लिए सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवीदत्त कामथ नैनीताल पहुंच गए हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के भी आने की चर्चा है।

सुनवाई से पहले पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत नैनीताल पहुंच गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है। साथ ही न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा जताया है।  कांग्रेस के बागी नेता अब वन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने इसे याचिका के माध्यम से हाई कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने कहा कि जब एक बार राज्य सरकार ने  सीबीआइ जांच की संस्तुति कर दी तो उसे वापस नहीं लिया जा सकता। पिछले दिनों स्टिंग मामले की प्रारंभिक जांच के बाद सीबीआइ द्वारा हाई कोर्ट में रिपोर्ट दाखिल की गई। सीबीआइ ने कहा था कि वह रावत के खिलाफ मामला दर्ज करने जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like