पूर्व एनसीपी नेता तारिक अनवर ने थामा कांग्रेस का दामन

Please Share

नई दिल्ली: राफेल पर मोदी सरकार के प्रति शरद पवार के रुख से नाराज होकर एनसीपी छोड़ने वाले तारिक अनवर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। तारिक अनवर ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली। ऐसा माना जा रहा है कि तारिक अनवर अगला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ सकते हैं। साथ ही लालू प्रसाद के सहयोग से वह महागठबंधन के उम्‍मीदवार होंगे।

गौरतलब है कि तारिक अनवर ने राफेल डील पर मोदी सरकार के प्रति शरद पवार का नरम रुख देखकर एनसीपी से इस्तीफा दे दिया था। तारिक अनवर ने कहा था कि शरद पवार का राफेल पर दिया गया बयान मुझे ठीक नहीं लगा। एनसीपी की तरफ से जो सफाई दी गई वो सही नहीं थी। पवार ने जब बयान दिया था तो खुद उनको सफाई देनी चाहिए थी। हालांकि उनकी तरफ से खुद कोई सफाई नहीं आई तो मैंने इस्तीफा दे दिया। बता दें कि तारिक अनवर पांच बार बिहार के कटिहार से सांसद रह चुके हैं।

नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के संस्थापक नेताओं में से एक तारिक अनवर बिहार की कटिहार सीट से कई बार लोकसभा का चुनाव जीत चुके हैं। शरद पवार, पीए संगमा और तारिक अनवर ने मिलकर एनसीपी की नींव रखी थी। तारिक अनवर ने अपनी राजनीतिक करियर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की थी। वह भारतीय यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर भी रहे। वर्ष 1980 में वह पहली बार कटिहार लोकसभा से निर्वाचित हुए थे। उनका इस तरह इस्तीफा देना पार्टी के लिए झटका है।

कांग्रेस की बिहार इकाई के पूर्व अध्यक्ष रहे अनवर ने पवार और दिवंगत पी ए संगमा के साथ मिलकर 1990 में राकांपा बनाई थी। सोनिया गांधी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का अध्यक्ष बनाए जाने के विरोध में उन्होंने इस पार्टी का गठन किया गया था।      राकांपा इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर और महाराष्ट्र में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन में रही।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like