राफ़ेल मामले पर राहुल गांधी देश की जनता से माफ़ी मांगें: अजय भट्ट

Please Share

देहरादून: राफ़ेल मामले पर उच्चतम न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार को क्लीन चिट दिए जाने के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने माँग की है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश की जनता से माफ़ी माँगे। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस नेताओं से भी कहा कि वे भी प्रदेश की जनता से क्षमा याचना करें क्योंकि उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने राफ़ेल मामले पर केंद्र सरकार के पुतले जलाये थे।

आज एक बयान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि, राफ़ेल मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस नेताओं ने आधारहीन आरोप लगाते हुए देश की जनता को भ्रमित करने का पूरा प्रयास किया। इसके अलावा कांग्रेस ने सेना का मनोबल गिराने का काम भी किया, जो अक्षम्य है। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ था। इतना ही नहीं कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी देश की बदनामी की। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर तरह-तरह से आरोप लगाए और यहाँ तक कि उन्हें चोर तक कहा गया। आज उच्चतम न्यायालय द्वारा केंद्र सरकार को क्लीन चिट दिए जाने के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूरी कांग्रेस तथा उनकी टीम की क़लई खुल कर जनता के सामने आ गई है।

भट्ट ने कहा कि, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस को देश की जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए। साथ ही उन्हें देश को बताना चाहिए कि वे किस आधार पर आरोप लगा रहे थे और उनकी सूचनाओं का स्रोत क्या था? उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के नेताओं से भी माँग कि वे भी प्रदेश की जनता से माफ़ी माँगे क्योंकि उत्तराखंड में भी कांग्रेस नेताओं ने राफ़ेल पर झूठ पर झूठ बोला और जनता को गुमराह करने का प्रयास किया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like