राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर हो सकता है फैसला

Please Share

देहरादून: भाजपा के प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू देहरादून पहुंचे। बीजापुर गेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश संगठन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। बैठक को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर फैसला हो सकता है। बैठक में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश सह संगठन मंत्री शिव प्रकाश और प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भी शामिल होंगे। साथ ही प्रदेश के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
प्रदेश में रिक्त होने जा रही एक राज्ससभा सीट के लिए भाजपा के भीतर और बाहर चर्चाओं का दौर चल रहा है। राजनीतिक जानकार अपने-अपने हिसाब से अनुमान लगा रहे हैं। कोई पूर्व सीएम विजय बहुगुणा को, तो कोई प्रदेश अजय भट्ट के राज्यसभा जाने की अटकलें लगा रहा है। कुछ जानकार किसी नए चेहरे को राज्यसभा भेजे जाने के भी कयास लगा रहे हैं। ऐसे में देखना यह होगा कि भाजपा की आज होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से क्या निकल कर आता है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply