रानीखेत, पिथौरागढ़ समेत प्रदेश भर में दी गई महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि

Please Share

देहरादून: देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 149वीं जयन्ती मनाई गई। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री को भी उनके 117वें जन्म दिन पर याद किया गया। इसी क्रम में राजधानी दून में विभिन्न जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये।

पिथौरागढ़ में भी बापू और शास्त्री की जयन्ती घूमधाम से मनाई गई। जिसमें समाज के सभी समुदाय के लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चों व विभिन्न दलों के लोगों ने भी भाग लिया। इस मौके पर सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने कहा कि, गाँधी जी के विचारों ने पूरे विश्व को एक सोच और दिशा दी है। उनके विचारों की सार्थकता आज के दौर में और भी महत्वपूर्ण हो गई है। साथ ही स्वच्छता का संदेश देते हुये पूरे प्रदेश मे स्वच्छता के लिये गांधीजी के आर्दशों पर चलते हुये प्रत्येक को आपने जीवन मे स्वच्छता के प्रति समाज को जागरुक करने का आवहान भी किया।

रानीखेत में भी नगर के गांधी चौक पर गांधी जी की मूर्ती को गांधी जयन्ती के अवसर पर क्षेत्र के विधायक करन माहरा ने अपने साथियों के साथ माल्यार्पण किया। पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री पार्क में उनकी मूर्ती पर भी माल्यार्पण कर उन्हे याद किया। ताड़ीखेत स्थित गांधी कुटीर में भी कांग्रेसीजनो ने गांधी जयन्ती मनाते हुए उनके प्रिय भजन को भी गाया। अपने जीवन काल में महात्मा गांधी इसी स्थान पर कुटिर में 3 दिनो रहे थे। विधायक करन माहरा ने इस अवसर पर रानीखेत को जिला बनायें जाने की जोर दार वकालत करते हुए कहा कि, उनके क्षेत्र में रानीखेत व रामगंगा क्षेत्र को जिला बनाये जाने की प्रबल मांग है। यह नैनीताल की तर्ज पर जिला बनाया जायें।

वहीँ इस दौरान केन्द्रीय कपड़ा राज्य मंत्री अजय टम्टा ने अपने साथियों के साथ माल्यार्पण किया। इसके बाद गनियाद्योली से पद यात्रा भी शुरु की। उन्होंने कहा कि, देश में कई कार्यक्रम चलाये जा रहे है। उनके क्षेत्र में व्यापक विकास हो रहा है। क्षेत्र में आल वैदर रोड का बखान करते हुए कहा कि सरकार बहुत खर्च कर रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like