खाने के बाद राहुल और सोनिया गांधी ने खुद धोई प्लेटें, वीडियो वायरल

Please Share

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र के वर्धा के सेवाग्राम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने बापू को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर एक तस्वीर भी वायरल हुई, जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी खुद अपनी प्लेट धोते दिखाई दिए।

गैरतलब है कि, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए सोनिया, राहुल और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सहित कांग्रेस नेता वर्धा में मौजूद हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता सेवाग्राम आश्रम में आयोजित प्रार्थना सभा में भी शामिल हुए। राष्ट्रपिता अपने जीवन के आखिरी कुछ वर्षों के दौरान यहां रहे थे।

सोनिया और राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे।  कांग्रेस अध्यक्ष ने उस पेड़ के निकट पौधा लगाया लगाया, जिसे उनके पिता राजीव गांधी ने 1986 में लगाया था।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like