रंजिश के चलते व्यक्ति को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

Please Share

देहरादून: आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को जान से मारने की नियत से उस पर फायर करने वाले अभियुक्त को पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार खटीक मोहल्ला करणपुर में एक व्यक्ति को गोली मारे जाने की सूचना थाना डालनवाला को प्राप्त हुई। सूचना पर थाना डालनवाला पुलिस तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त घायल व्यक्ति राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषि विहार को उपचार हेतु मैक्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के संबंध में घायल राकेश उर्फ तिनका के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा पूरे शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग अभियान चलाकर घटना में शामिल अभियुक्त देवेंद्र कुमार उर्फ सीटू को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ में प्रथमदृष्टया पैसों के लेनदेन को लेकर आपसी रंजिश के कारण गोली मारा जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ जारी है।

देवेंद्र कुमार उर्फ सीटू पुत्र श्री राम निवासी डीएल रोड, रविदास मंदिर, थाना डालनवाला, उम्र 43 वर्ष।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like