रंवाई-जौनपुर महोत्सव में दिखेगी समृ़द्ध संस्कृति, सीएम होंगे मुख्य अतिथि

Please Share

देहरादूनः रंवाई-जौनपुर महोत्सव में इस बार देहरादून में रंवाई-जौनपुर की साझा और समृद्ध संस्कृति देखने को मिलेगी। एक दिवसीय महोत्सव 24 फरवरी को लाॅर्ड बैंकटेश वैडिंग हाॅल में आयोजित किया जाएगाए। महोत्सव में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत होंगे। महोत्सव में रंवाई के प्रसिद्ध लोक गायक महेंद्र सिंह चैहान, सुंदर प्रेमी, जौनपुर की मशहूर लोक गायिका रेश्मा शाह, सीमा चैहान और कुसुम नेगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे। रंवाई के लोक नृत्य भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

कमलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में तय किया गया कि इस बार रंवाई-जौनपुर महोत्सव भव्यता के साथ होगा। महोत्सव के मंच पर रंवाई और जौनपुर की साझा संस्कृति दिखाई देगी। रंवाई-जौनपुर जनकल्याण समिति का आने वाले समय में विस्तार किया जाएगा। समिति के जरिए अपनी संस्कृति के प्रचार-प्रसार के साथ ही रंवाई-जौनपुर के विकास के लिए प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए समिति की ओर से शासन से रंवाई-जौनपुर जन कल्याण समिति को भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटन की मांग भी की है।

समिति ने तय किया कि लोगों को समिति से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही लोगों से समिति को आर्थिक सहयोग देने की अपील भी की गई है। समिति हर साल रवांई-जौनपुर महोत्सव का आयोजन कराती है। जिसके लिए कहीं से कोई फंड भी नहीं मिलता है। महोत्सव का आयोजन रवांई-जौनपुर के लिए आपसी सहयोग से करते हैं। यह सामाजिक एकता की मिसाल भी पेश करते हैं। देहरादून जिले की सीमा से लेकर हिमाचलत तक सीमा तक फैले रंवाई-जौनपुर के लोग एकजुट होकर अपनी संस्कृति को संजोए रखने का काम कर रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like