देहरादून: बजट सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त पुलिस बल की हुई ब्रीफिंग

Please Share

देहरादून: कल सोमवार से शुरु हो रहे विधान सभा के बजट सत्र के दौरान सुरक्षा में नियुक्त किये गये पुलिस बल की आज निवेदिता कुकरेती कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाईन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित पुलिस बल को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी अधिकारीगण/कर्मचारीगण समय से अपने -अपने ड्यूटी स्थल पर पहुँच कर ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी कर ले। ड्यूटी के दौरान अपना व्यवहार संयमित रखे तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी न करें, किसी भी प्रकार का विवाद होने पर तत्काल उसकी जानकारी अपने प्रभारी अधिकारी को दे।

विधानसभा गेट पर नियुक्त कर्मचारीगण आने वाले व्यक्तियों की भली प्रकार से चैकिंग कर ले, किसी प्रकार की ज्वलनशील/संदिग्ध वस्तु को अन्दर ले जाने की अनुमति कदापि न दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों/पासधारकों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त विधान सभा के बाहर रुट ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण इस बात का ध्यान रखे कि, विधान सभा के बाहर रोड पर कोई भी अनाधिकृत वाहन खड़ा न हो तथा ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी/कर्मचारी पूर्व में निर्धारित किए गए पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन खड़ा करें।

इसके अतिरिक्त बैरियर ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी/कर्मचारीगण किसी जूलूस/धरने प्रदर्शन के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी अराजक तत्व बैरियर पार कर विधान सभा के निकट न पहुचने पायें। साथ ही सभी अधिकारीयों को निर्देशित किया कि वह अपने अधीनस्थ नियुक्त किये गये पुलिस बल से सामन्जस्य स्थापित कर उन्हे ड्यूटी के सम्बन्ध में भली-भांति ब्रीफ कर ले।

इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित पुलिस बल को ड्यूटी के दौरान संयम बरतने तथा किसी भी घटना के घटित होने पर उसकी तत्काल वीडियोग्राफी/ फोटोग्राफी करने हेतु निर्देशित किया गया। उक्त ब्रीफिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर/ग्रामीण/यातायात व अन्य अधिकारी/ कर्मचारिगण उपस्थित रहे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like