राष्ट्रगीत विवाद पर कमलनाथ का यू-टर्न, पुलिस बैंड के साथ गाया जाएगा राष्ट्रगीत

Please Share

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश में हर महीने की पहली तारीख को सचिवालय में वंदेमातरम गाने की अनिवार्यता पर रोक के बाद अब सरकार ने इसको लेकर नए नियम बना दिए हैं। मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ सरकार ने कहा है कि अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ आम जनता भी वंदे मातरम के गायन में शामिल होगी। अब पुलिस बैंड की धुन पर राष्ट्रगीत गाया जाएगा। कमलनाथ ने बताया कि पुलिस बैंड के साथ पहली तारीख को शौर्य स्मारक से वल्लभ भवन तक मार्च निकाला जाएगा और राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान गाया जाएगा।

बता दें कि मध्य प्रदेश में बीते 13 सालों से सचिवालय में हर महीने के पहले कार्यदिवस पर वंदे मातरम गाया जाता था। इसे अनिवार्य किया गया था। 2005 से तत्कालीन मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर ने यह परंपरा शुरू की थी। कमलनाथ सरकार ने इस अनिवार्यता को खत्म कर दिया था। जिसके बाद भाजपा ने इसकी आलोचना की थी।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा की आलोचना का जवाब देते हुए कहा था कि यह निर्णय ना किसी अजेंडे के तहत लिया गया है और न ही उनका वंदे मातरम को लेकर कोई विरोध है। वंदे मातरम को मैं एक नया रूप दूंगा और आज-कल में घोषित करूंगा, जिसके बाद आज नया नियम उन्होंने बताया है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like