जानने के लिए पढ़ें….किसको मिलेगा पसंदीदा डीएम

Please Share

देहरादून: सरकार जिलों के जिलाधिकारियों को बदलने का मन बना चुकी है। बताया जा रहा है कि सोमवार या मंगलवार को इस पर निर्णय लिया जा सकता है। बहरहाल शासन ने नैनीताल के डीएम दीपेंद्र कुमार चैधरी का तबादला अपर सचिव शहरी विकास विभाग में कर भी दिया है। उनकी जगह विनोद कुमार सुमन नैनीताल का डीएम बनाया गया है।जानने के लिए पढ़ें....किसको मिलेगा पसंदीदा डीएम 2 Hindi News Bharat »

जानकारी के अनुसार कुछ दूसरे जिलाधिकारियों को भी बदलने की तैयारी चल रही है। इसमें मंत्रियों की पंसद और नापसंद का भी ख्याल रखे जाने की बातें सामने आ रही है। यह माना जा रहा है कि सरकार के मंत्री और विधायकों की सीडीओ से लेकर डीएम और दूसरे अधिकारियों से तालमेल नहीं बन पा रहा है। इससे यह भी हो सकता है कि डीएम के साथ कुछ जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी बदल दिए जाएं।जानने के लिए पढ़ें....किसको मिलेगा पसंदीदा डीएम 3 Hindi News Bharat »

शासन ने जिलाअधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट तैयार कर ली गई है। मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से चर्चा के बाद लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इससे एक बात तो तय है कि मंत्रियों को उनकी पंसद के जिलाअधिकारियों की तैनाती उनके गृह जनपद में की जा सकती है। कुछ डीएम को शासन में भी लाने की तैयारी है। जबकि कुछ को शासन से रिमूव कर जिलों में भेजने पर भी विचार चल रहा है। अब देखना यह होगा कि मंत्रियों की पसंद-नापसंद का ख्याल रखा जाता है या नहीं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply