कोरोना वायरस (COVID-19) के संबंध में..मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

Please Share

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने फेसबुक लाईव के माध्यम से प्रदेशवासियों को सम्बोधित करते हुए सभी के स्वस्थ रहने की कामना की। उन्होंने कहा कि हम सब जान रहे हैं कि कोरोना से लङने में हमारे अनेक ऐसे लोग बिल्कुल फ्रंटलाइन में लड़ रहे हैं। सब जानते हैं कि यह एक वैश्विक महामारी है। ऐसे में जो भी हमारे वॉरियर्स है हम उनका सहयोग करें| 24-24 घंटे हमारे डॉक्टर ड्यूटी कर रहे हैं, हमारे पुलिस के जवान और तमाम जो उनके सहयोगी हैं वो रात दिन चौराहों पर खड़े होकर के मोहल्ले में घूम घूम कर सेवा अपनी दे रहे हैं| आप भी उनकी चिंता करें क्योंकि वह सारा जोखिम आपके लिए, मेरे लिए, हमारे लिए उठा रहे हैं| मुझे विश्वास है कि आप उनकी जरूर चिंता करेंगे|

लॉकडाउन में भी शराब की तस्करों, बार के पिछले दरवाजे से शराब बिक्री, पुलिस ने दर दोबाचा

प्रधानमंत्री ने बार बार यह आग्रह किया है कि सोशल डिस्टेंस को हर हाल में बना कर रखना है नहीं तो हमारी सारी तपस्या बेकार हो जाएगी यह सब बेकार हो जाएगा और इसलिए इस वाक्य को हम ब्रह्म वाक्य समझ करके इसका पालन करेंगे तो इस बीमारी से हम लोग न केवल निजात पाएंगे बल्कि हम अपने  पड़ोसी अपने प्रदेश व अपने देश को भी बचा पाएंगे|

चाइना किलै खोली त्वेन वाइरसूं की दुकान, तेरा करमूं को फल सभी भुगतणान-देखें मिलन आजाद (लेखक ढोल दमौ बजिगेना) का यह गीत

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने सारी देश की जनता से कहा है कि 5 अप्रैल को हम अपने घरों में रात 9:00 बजे बत्ती बुझा कर के और बाहर अपनी बालकनी में, अपने दरवाजे पर खड़े होकर 9 मिनट  हम लोग रोशनी करें,  दिया जलाएं, लालटेन जलाएं, हम टोर्च जलाएं, मोमबत्ती जलाएं या फिर मोबाईल की फ्लैशलाइट को जलाएं और अपनी एकता का परिचय दें। हम कोरोना के खिलाफ एकजुट है, इस एकजुटता का परिचय हमको 5 अप्रैल रात्रि 9:00 बजे से 9 मिनट यानी कि 9:09 हमको अपनी एकता का संदेश देना है कि हम सब सैनिक बनकर के कोरोना को इस देश से भगाएंगे|

पुलिस पर हमला करने वालों पर लगेगा NSA – योगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के गरीबों के लिए गरीब कल्याण पैकेज दिया है और उसका पैसा अकाउंट में आना शुरू हो गया है राज्य सरकार ने भी जो श्रमिक है उनके अकाउंट में पैसा डालना प्रारंभ कर दिया है। जब कभ  बैंक में जाए पैसा लेने के लिए तो उसमें  सामाजिक दूरी बनाकर रखेंगे कम से कम डेढ़ मीटर की दूरी।  प्रधानमंत्री  ने बार बार यह आग्रह किया है कि जो यह सोशल डिस्टेंस है इसको हमें हर हालत में बना के चलना है।  कई जगह हमारे यहां वृद्ध आश्रम है अनाथ आश्रम है उनकी भी हम चिंता करें वहां पर कोई भूखा ना सोए उनका दायित्व भी हमारे ऊपर है और इसलिए उनकी हम जरूर चिंता करेंगे।  यह लड़ाई हो सकता है हमको लंबी लड़नी पड़े हो सकता है इसका स्वरूप कैसा हो । ऐसे में हम को उसके लिए पूर्व तैयारी करना चाहिए और इस दृष्टि से एनसीसी, एन एस एस  और तमाम एनजीओ है जो सामाजिक सरोकार रखते हैं और ऐसे सामाजिक संगठन, हमको कभी भी आपके सहयोग की आवश्यकता पड़ सकती है।  जो आर्थिक चिंतक है सामाजिक चिंतक है उनसे आग्रह है कि एक दिन जब यह लोकडाउन हटेगा। जो आर्थिक नुकसान हमारे राज्य को हुआ है। इसे कैसे भर सकते हैं उसके लिए कौन से प्रयास करने हैं, उस बारे में  कोई सुझाव हो तो सरकार को दें। लॉकडाउन हटने पर भीड़ को रोकने के लिए हम किस तरह से समाज को जागरूक करें, कैसे हम उनको एजुकेट करें किस ढंग से हम अपनी व्यवस्था बनाए कैसे प्लानिंग करें इस संबंध में सुझाव आमंत्रित हैं।

5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट के लिए सभी लाइटें बंद करें, मोमबत्ती और दिया जलाएं-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

LIVE: कोरोना वायरस (COVID-19) के संबंध में..

LIVE: कोरोना वायरस (COVID-19) के संबंध में..

Posted by Trivendra Singh Rawat on Friday, April 3, 2020

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply