रुद्रपुर महिला हत्याकांड : घर मे घुसकर दुष्कर्म के प्रयास में नाकाम रहने पर उतारा मौत के घाट

Please Share

देहरादून: लगातार तीन दिन तीन महिलाओं की हत्या से दहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में मंगलवार को हुई हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि युवक ने अधेड़ महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास में नाकाम रहने पर आरोपी ने महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू और खून में सना कपड़ा भी बरामद कर लिया गया है।

बता दें कि रुद्रपुर की बीएसएनएल कॉलोनी निवासी महिला(50) घटना के वक्त घर में अकेली थी। उनके दो बेटे दिल्ली में नौकरी करते हैं और बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। सोमवार रात किसी काम से वह गांव गए थे। मंगलवार दोपहर को अचानक गांव के ही एक युवक ने महिला के घर में घुसकर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। आरोपी के पिता ने ही पुलिस को फोन कर हत्या की सूचना भी दी थी। बताया गया कि आरोपी राहुल मिश्रा पुत्र रमाप्रसाद मिश्रा से घटना  पर प्रयुक्त चाकू को अभियुक्त की निशॉदेही पर बरामद किया ।अभियुक्त द्वारा घटना के समय पहनी शर्ट को खून से लथपथ हो जाने के कारण धोकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गयी इस शर्ट को भी अभियुक्त की निशानदेही पर  बरामद किया जा चुका है , इस सन्दर्भ में अभियुक्त राहुल के परिजनों से भी पूछताछ  की गयी तो उनके द्वारा यह बताया गया कि उनका पुत्र राहुल जिद्दी ( सनकी ) प्रवृति का है जिस काम की जिद करता है उसे पूरा करके ही मानता है ।

वहीं, हत्या के बाद युवक ने खुद को बचाने के भी प्रयास किए। उसने पहले अपने हाथ बाथरूम में धोये, उसके बाद घर का सामान उथल-पुथल कर माहौल लूट का दिखाने की भी कोशिश की। लेकिन उसके पिता की सूचना पर पुलिस ने उसे बुधवार को दबोच लिया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like