दुःखद: रूड़की तहसीलदार समेत 3 लोगों की सड़क हादसे में मौत

Please Share

रुड़की, 11 अक्टूबर 20: शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में रूड़की तहसीलदार सुनैना राणा समेत उनके ड्राइवर और अर्दली समेत तीन लोगों की सड़क हादसे में मौत हो गई। इससेेेे विभाग में शोक की लहर है। घटना बीती देर रात की है जब यह लोग नैनीताल से लौट रहे थे और नजीबाबाद के पास यह हादसा हुआ।

तहसीलदार की गाड़ी अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिसमें रूड़की तहसीलदार समेत तीन की मौत हो गई। मौके पर पुलिस, प्रशासन व रेस्क्यू टीम ने देर रात तक रेस्क्यू अभिशन चलाया। गोताखोरों की मदद से तहसीलदार के शव को निकाला गया।

तहसीलदार सुनैना राणा अपने अर्दली ओमपाल और ड्राइवर सुंदर सिंह के साथ नैनीताल से लौट रही थीं जब उनकी गाड़ी नजीबाबाद से चार किलोमीटर पहले पुल की रेलिंग को तोड़कर नहर में जा गिरी। 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply