उत्तराखंड: सड़क पर पलटी बस, 20 लोग थे सवार, टला बड़ा हादसा

Please Share

रामनगर: शुक्रवार को उत्तराखंड में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहाँ रामनगर से देघाट की तरफ जा रही एक बस सड़क पर पलट गई। बस में करीब 20 लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि, बस रामनगर से देघाट की ओर जा रही थी। ये बस कुमाऊँ मोटर्स ऑनर्स की बस है, जिसका नंबर यूके04पीए0122 है। देघाट की ओर जाते समय टोटाम के पास बस के सड़क पर पलटने से चीख पुकार मच गई। चालक का बस से अचानक नियंत्रण खोने से यह हादसा हुआ।

जानकारी के मुताबिक, सड़क के बगल में ही खाई थी। ऐसे में यदि बस खाई में पलटती तो हादसा गंभीर हो सकता था। फिलहाल अच्छी बात ये रही कि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like