उपेक्षा से नाराज पत्रकारों ने सूचना विभाग के गेट पर जड़ा ताला, किया धरना-प्रदर्शन

Please Share

देहरादून: उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा लघु समाचार पत्रों एवं न्यूज पोर्टल की लगातार उपेक्षा से पत्रकारों में रोष है। इसी के चलते नाराज पत्रकारों ने आज सुबह ही सूचना निदेशालय के कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। उसके बाद पत्रकार गेट के बाहर ही धरने पर बैठ गए।

पत्रकारों का आरोप है कि बड़े अखबारों को सभी विज्ञापन जारी किये जाते हैं, लेकिन लघु समाचार पत्रों और न्यूज पोर्टल का विज्ञापन काट दिया गया है। इसी बात को लेकर सभी पत्रकार एकजुट हुए हैं। पत्रकारों की मांग है कि उनके जो विज्ञापन काट दिए गए हैं, उन्हें हर हाल में आज जारी कर दिया जाए, लेकिन गुरुवार को सांकेतिक धरने और ज्ञापन के बावजूद सूचना महानिदेशक मेहरबान सिंह बिष्ट पत्रकारों की मांग की अनदेखी कर रहे हैं, जिससे पत्रकार आक्रोशित हैं।

पत्रकारों का कहना है कि उत्तराखंड के तीन-चार अखबारों को ही सरकारी खजाने से विज्ञापन के रूप में मोटा मुनाफा दिया जा रहा है, जबकि लघु समाचार पत्रों एवं न्यूज पोर्टल की लगातार उपेक्षा हो रही है किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पत्रकारों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि, यदि उनकी मांग को अनसुना किया गया तो पत्रकार जोरदार प्रदर्शन करने लिए बाध्य होंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी सरकार और शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर विभिन्न संगठनों एवं न्यूज पोर्टल से जुड़े दर्जनों पत्रकार सूचना निदेशालय के बाहर धरने पर बैठे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like