सैमसंग कंपनी के मैनेजर ने की आत्महत्या, पत्नी ने काटी अपनी नस

Please Share

नोएडा: दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में पति-पत्नी के बीच मामूली से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि एक तरफ पति ने आत्महत्या कर ली, तो दूसरी ओर पत्नी ने अपने हाथ की नस काट ली।महिला को गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पति सनी सिन्हा बहुराष्ट्रीय कंपनी सैमसंग में बतौर मैनेजर तैनात था, जबकि पत्नी प्रियंका सिन्हा भी मशहूर कंपनी टीसीसीए में काम करती थी। बताया जा रहा है कि सनी व प्रियंका में मामूली विवाद हुआ। कुछ ही देर में विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि झगड़े से परेशान सनी सिन्हा ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं, उसकी पत्नी प्रियंका ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।उसे गंभीर अवस्था में नजदीक के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सनी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि बेहोश अवस्था में मिली प्रियंका को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों की दो साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी में विवाद होता रहता था। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like