संदीप और पिंकी फरार फ़िल्म की शूटिंग हुई शुरू, देखें फिल्म के कुछ सीन….

Please Share

पिथौरागढ़: यशराज बैनर तले बनने जा रही संदीप और पिंकी फरार फिल्म की शूटिंग जिला मुख्यालय में शुरू हो गयी है । शूटिंग के पहले दिन लिंक रोड में नायक अर्जुन कपूर पर कई दृश्य फिल्माये गये ।

इस दौरान फ़िल्म की शूटिंग देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा, युवा अपने पसंदीदा कलाकार को करीब से देखने के लिए काफी उत्साहित नज़र आये। लोगों को नियंत्रित करने में पुलिस को भी खासी मशक्कत भी करनी पड़ी।

वहीं फिल्म की नायिका परिणीति चोपड़ा भी कल चार्टेड प्लेन से पिथौरागढ़ पहुँच गयी हैं। नैनीसेनी हवाईअड्डे पर प्रशंसको ने उनका जोरदार स्वागत किया। हर कोई परिणीति के साथ सेल्फी लेने की होड़ में था। गौरतलब है कि फिल्म के अभिनेता अर्जुन कपूर रविवार को ही यहाँ पहुँच चुके थे।

यदि आप भी इन दोनों कलाकारों से मिलना चाहते हैं तो आप इस शेड्यूल को देख उनसे मिलना का मौका पा सकते हैं… जानिए किस दिन किस स्थल पर मिलेंगे आपको अर्जुन और परिणीति…

संदीप और पिंकी फरार फ़िल्म की शूटिंग हुई शुरू, देखें फिल्म के कुछ सीन…. 2 Hindi News Bharat »

संदीप और पिंकी फरार फ़िल्म की शूटिंग हुई शुरू, देखें फिल्म के कुछ सीन…. 3 Hindi News Bharat »

You May Also Like

Leave a Reply