सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने उड़ाई युवक की नींद, रोज आ रहीं 500 कॉल

Please Share

हरियाणा: अभिनेत्री सनी लियोन के मोबाइल नंबर ने एक युवक की नींद उड़ा दी है, क्योंकि उस नंबर पर रोज 500 कॉल आ रही हैं और इस वजह से उसकी नौकरी भी दांव पर लग गई है। युवक ने परेशान होकर पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए सनी लियोन के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल सनी लियोन ने फिल्म अर्जुन पटियाला में पुलिसकर्मी को अपना मोबाइल नंबर बताया है, लेकिन असल में वह नंबर दिल्ली की एक निजी कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव का मोबाइल नंबर है। लोगों ने इसे सनी लियोन का नंबर समझ लिया और अब उस नंबर पर पिछले दो दिन में 500 से ज्यादा कॉल आ चुकी हैं। विदेशों तक से वीडियो कॉल आ रही हैं। फोन उठाते ही अश्लील बात करते हुए लोग सनी लियोन के बारे में पूछने लगते हैं। इन कॉल की वजह से कंपनी ने उसे नौकरी से निकालने की चेतावनी तक दे डाली है।

परेशान होकर एग्जीक्यूटिव ने दिल्ली के पीतमपुरा थाने में सनी लियोन के साथ-साथ फिल्म निर्माता व निर्देशक के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि अभिनेत्री सनी लियोन की फिल्म अर्जुन पटियाला दो दिन पहले ही रिलीज हुई है। कॉल कर रहे लोगों सेे यह पूछा गया कि ये उनके पास नम्बर कहाँ से आया तो उन्होंने बताया कि फ़िल्म में सनी लियोन ने इसे अपना नम्बर बताया है।  उस मोबाइल नंबर पर ही सनी लियोन से बात करने के लिए वह फोन कर रहे हैं। उसके बाद पुनीत ने फिल्म को देखा तो उसमें सनी लियोन जिस मोबाइल नंबर को अपना बता रही हैं, वह पुनीत का मोबाइल नंबर है।

अब इस कारण से ही पुनीत की रात की नींद भी उड़ गई है, क्योंकि उनके पास रात के समय भी खूब कॉल आ रही हैं। ऑफिस में जाने पर भी बार-बार फोन आता है तो कंपनी अधिकारियों ने उनको नौकरी से निकालने तक की चेतावनी दे दी है। पुनीत कहते हैं कि वह अपना मोबाइल नंबर भी नहीं बदल सकते हैं, क्योंकि सभी जगह यही मोबाइल नंबर काम कर रहा है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like