संसद परिसर में प्रदर्शन, राहुल, सोनिया, मनमोहन समेत कई नेता हुए शामिल

Please Share

नई दिल्ली: संसद की कार्यवाही के आखिरी दिन भी विपक्षी दलों द्वारा हंगामा जारी है। ऐसे में राष्ट्रपति के भाषण का राज्यसभा में पास होने पर संशय बना हुआ है।

बता दें कि राफेल डील पर सीएजी रिपोर्ट बुधवार को संसद में पेश हुई है। इसको लेकर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। प्रदर्शन कर रहे प्रमुख दलों में कांग्रेस और टीएमसी शामिल हैं। संसद के बाहर हुए प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हुईं। कांग्रेस के सीनियर नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और के सी वेणुगोपाल भी राहुल के साथ चर्चा करते दिखे। वहीं विरोध कर रहे टीएमसी सांसद काले कपड़े पहनकर पहुंचे थे।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like