सरकार के आश्वासन के बाद कमलेश का परिवार अंतिम संस्कार को तैयार

Please Share

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बुलाने की मांग कर रहा कमलेश तिवारी का परिवार अंतिम संस्कार करने के लिए मान गया है। इससे पहले कमलेश तिवारी के परिवार और प्रशासन के बीच कुछ बिंदुओं पर समझौता हुआ। कमलेश तिवारी का परिवार रविवार शाम को लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कमलेश तिवारी के परिवार को आर्थिक मदद दी जाएगी और साथ ही अगले 48 घंटे के अंदर पूरे परिवार के लिए सुरक्षा बहाल की जाएगी। वहीँ कमलेश तिवारी के बड़े बेटे के लिए यूपी प्रशासन सरकारी नौकरी की अनुशंसा करेगी। इसके साथ ही सरकार लखनऊ में इनके लिए घर की व्यवस्था करेगी, इन्हें सरकारी योजना के तहत आवास मुहैया कराया जाएगा। इसी के साथ कमलेश तिवारी के परिजनों के साथ गलत व्यवहार करने वाले सभी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like