सरकार ने घोंट दिया पंचायतों का गला: कांग्रेस उपाध्यक्ष

Please Share

मसूरी: मसूरी पंहुचे कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिहं बिष्ट ने भाजपा पर कडा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि, पंचायतों का उत्थान करने वाली सरकार ने प्रदेश की ग्राम पंचायतों का गला घोंट दिया है।

मसूरी के एक होटल में पत्रकारों से रूबरू होते हुये कांग्रेस नेता जोत सिह बिष्ट ने संसोधित पंचायती राज विधेयक पर भाजपा को आडे हाथों लिया और कहा कि विधायिका पंचायतों को अपनी सौतन के रूप में देखती है। हाल ही में जिस आनन-फानन में सरकार ने पंचायती राज संसोधन अधिनियम को बिना तैयारी और चर्चा के पारित करवाया है, इससे साफ होता है कि सरकार ग्राम पंचायतों को दफन करना चाहती है।

उन्होने कहा कि, प्रदेशभर के ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों में भारी आक्रोश है, जिस कारण लोग न्याय के लिये माननीय कोर्ट के दरवाजे तक जाने को तैयार हैं। उन्होने संसोधित अधिनियम को कई प्रकार की खामियों का पिटारा बताया। उन्होंने 2 बच्चो से लेकर शैक्षिक योग्यता पर भी सवाल खडा किया। वहीँ ओबीसी कैटगिरी को सामान्य वर्ग की शर्तो पर उन्होने बताया कि भाजपा पूर्ण बहुमत में है, इसी कारण उन्हे वर्गो के हकों की जानकारी नही है। ओबीसी वर्ग को सामान्य वर्ग की शर्तो का पूरा विरोध किया जायेगा।

कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिहं बिष्ट ने राहुल गाँधी के इस्तीफे पर कहा कि राहुल देश के युवाओं के चहेते हैं। हम सभी चाहते है कि राहुल गाँधी सभी कार्यकर्ताओं की भावनाओं का कदर करेगें और अपने फैसले को जरूर वापस लेगें। राहुल गाँधी देश का भविष्य हैं और उनके नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढेगी।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like