कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार पर बरसे, हेली सेवाओं को लेकर भी उठाये सवाल

Please Share

देहरादून: कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित किया। जिसमें उन्होने त्रिवेंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। धस्माना ने कहा कि, त्रिवेंद्र सरकार ने सीमा विस्तार के दौरान किसी भी वर्ग को विश्वास में नहीं लिया और सरकार की गलत नीतियों के कारण ही ये मामला कोर्ट में गया। ऐसे में अब जनता को चुने हुए प्रतीनिधि को छोड़कर प्रशासन के भरोसे रहना पड़ेगा। वहीं कांग्रेस ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि, सरकार जल्द निकाय चुनाव कराए, वरना कांग्रेस सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होगी। इस दौरान उन्होंने केदारनाथ में लेजर शो को लेकर भी त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया।

वहीं केदारनाथ यात्रा के दौरान हेली सेवाओं को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि, हेली सेवाओं में बड़ा घोटाला किया गया। साथ ही कहा कि, एक ओर जहां सरकार जीरो टॉलरेंस का नारा देती है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की चोरी करने का काम करती है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like