स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ का वीडियो वायरल, तीन नाबालिक गिरफ्तार

Please Share

खटीमा: खटीमा के नौगवाठग्गू गांव के तीन नाबालिक युवकों को स्कूली छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर उस वीडियो को वायरल करना महंगा पड़ गया।दरअसल पूरे प्रकरण के अनुसार, खटीमा के चाँदा गांव की एक स्कूली छात्रा के साथ बीच सड़क पर एक युवक द्वारा छेड़छाड़  करते हुए वीडियो वायरल हुआ। जिसका पता लड़की के परिजनों को पता लगने पर उन्होंने वीडियो में छेड़छाड़ व उसे बनाने वाले नॉगवा ठग्गू गांव के तीन लड़कों के खिलाफ खटीमा कोतवाली में तहरीर दी।

वहीं मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस घटना में शामिल व वीडियो वायरल करने वाले तीनों लड़कों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। साथ ही उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। इस पूरे मामले पर कोतवाल खटीमा का कहना है कि, यह विडियो तीन-चार महीने पहले का है। पुलिस  द्वारा इस घटना में शामिल तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए तीनों युवक नाबालिक हैं, उनके खिलाफ आईपीसी की धाराओं 354 क, 506 और आईटी एक्ट 67 के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like