सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित, खेलो इंडिया में उत्तराखंड के लिए जीते 10 मेडल

Please Share

देहरादून: सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर ने गढ़ीकैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 7  से  11 मार्च के मध्य गुलमर्ग में आयोजित हुए पहले खेलो इण्डिया शीतकालीनखेलों  में प्रतिभाग करने वाले राज्य के स्की एवं स्नो बोर्ड टीम के सदस्यों को सम्मानित किया। उल्लेनीय है कि इस आयोजन में उत्तराखंड को विभिन्न स्पर्धाओं में कुल  10 मेडल प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि राज्य के इन प्रतिभाशाली युवाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड राज्य का नाम रोशन किया है। पर्यटन विभाग साहसिक खेलों को बढ़वा देने के लिए राज्य स्तर पर कतिपय आयोजन करता है। इस प्रकार के आयोजनों से स्थानीय युवाओं को इन खेलों  में दक्षता विकास के अवसर प्राप्त होते हैं, जिनका लाभ उठा कर वे उच्च स्तरों पर अपनी प्रतिभा को बेहतर रूप में प्रदर्शित कर पाते हैं। उन्होने कहा कि भविष्य में खेलो इण्डिया के अंतर्गत इस प्रकार के अयोजन उत्तराखंड में करवाने के लिए प्रयास किए जायेगा । कार्यक्रम के दौरान पर्यटन सचिव  जावलकर प्रतिभागियों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू हुए।
उन्होंने कहा कि औली में स्की तथा स्नो  बोर्ड प्रतिस्पर्धाओं को भविष्य में और अधिक बेहतर रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि इसका अधिक से अधिक लाभ स्थानीय युवाओं को मिल सके। इस दौरान प्रतिभागियों ने भी अपने अनुभव साझा किए। बालक वर्ग में महक कवान ने स्लेलम तथा जायंट स्लेलम स्पर्धांओं में प्रथम प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मानसी र्फस्वाण ने स्लेलम में प्रथम तथा जॉइंट  स्लेलम में
द्वितीय स्थान प्राप्त किया सीनियर वर्ग में अमीषा चैहान ने स्लेलम स्पर्धा में तृती स्थान प्राप्त किया। कार्य क्रम में आयुष भट्ट, अंजु भुजवान, दीपक जोशी, अंकित कवान, अभिशेक, अक्षय कवान विकेश डिमरी, रोहित नेगी, रविद्र कंडारी एव मयंक डिमरी आदि को सम्मानित किया गया।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply