राष्ट्रमंडल खेल में उत्तराखंड के दो खिलाडियों का हुआ चयन

Please Share

देहरादून: ऑस्ट्रेलिया में चार अप्रैल से शुरू होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में उत्तराखंड के दो खिलाडी देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। एथलेटिक्स में उत्तराखंड पुलिस के जवान मनीष रावत और महिला हॉकी टीम में वंदना का चयन हुआ है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक 21वें राष्ट्रमंडल खेल आयोजित हो रहे  हैं। इन खेलों के लिए ‘एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ और ‘भारतीय हॉकी इंडिया’ ने अपनी टीम घोषित कर दी है। खेलों के लिए देश की 31 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम में मनीष रावत को चुना गया है। मनीष चमोली जिले के सागर गांव के रहने वाले हैं। वे 20 किलोमीटर वॉक रेस में प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने पांचवीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर राष्ट्रमंडल खेल के लिए क्वालीफाई किया है। वहीं हरिद्वार के रोशनाबाद की वंदना कटारिया भारतीय हॉकी टीम में खेलेंगी।

इससे पहले रियो ओलंपिक 2016 में भी वंदना भारतीय महिला हॉकी टीम की सदस्य रही थीं। इन दोनों खिलाडियों के पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि, यह खिलाडी राष्ट्रमंडल खेलों में देश का परचम लहरायेंगे।

राष्ट्रमंडल खेल में उत्तराखंड के दो खिलाडियों का हुआ चयन 2 Hindi News Bharat »राष्ट्रमंडल खेल में उत्तराखंड के दो खिलाडियों का हुआ चयन 3 Hindi News Bharat »

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like

Leave a Reply