कांग्रेस वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा का 93 साल की उम्र में निधन

Please Share
नई दिल्ली: वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का आज दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में 93 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।  मोतीलाल वोरा को खराब सेहत को चलते रविवार रात को फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल में उनकी हालत में कोई सुधार नहीं आने से उनका निधन हो गया।
मोतीलाल वोरा मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री व उत्तर प्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं। वह गांधी परिवार के काफी करीबी नेताओं में से माने जाते हैं। वह लंबे वक्त तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष भी रहे थे। फिर साल 2018 में उनकी बढ़ती उम्र के कारण उनको कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी  अहमद पटेल को दे दी गई थी लेकिन अहमद पटेल का भी हाल ही में निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें: कोरोना बुलेटिन: उत्तराखंड में आज 13 लोगों की मौत, 448 नए कोविड-19 मरीज़, 1013 हुए आज स्वास्थ्य

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख जताया है। राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है, “वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और कमाल के व्यक्ति थे। हम उन्हें बहुत याद करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।”

वहीँ प्रियंका गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा है कि “श्री मोतीलाल वोरा जी के निधन से कांग्रेस पार्टी के हर एक नेता, हर एक कार्यकर्ता को व्यक्तिगत तौर पर दुःख महसूस हो रहा है। वोरा जी कांग्रेस की विचारधारा के प्रति निष्ठा, समर्पण और धैर्य के प्रतीक थे। 92 साल की उम्र में भी हर मीटिंग में उनकी मौजूदगी रही, हर निर्णय पर उन्होंने अपने विचार खुलकर प्रकट किए। आज दुःख भरे दिल से उन्हें अलविदा कहते हुए यह महसूस हो रहा है कि परिवार के एक बड़े बुजुर्ग सदस्य चले गए हैं। हम सब उन्हें बहुत याद करेंगे।”

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like