गंग नहर में मौत की छलांग, वीडियो वायरल

Please Share

हरिद्वार:  ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने शराब के नशे में गंगनहर पर बने रानीपुर झाल में कूद लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक द्वारा की गई इस आत्महत्या की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं, इस वीडियो को देख पूरे ईलाके में सनसनी का माहौल है। बता दें कि ये वीडियो उस जगह की है, जहां अब तक दर्जनों मौतें हो चुकी है।

दरअसल, रानीपुर झाल के नाम से जानी जाने वाली यह जगह अब तक कई लोगों की कब्रगाह बन चुकी हैं। इस जगह पर गंगनगर को रोह नदी के नीचे से निकाला गया है।  दर्जनों मीटर तक सुंरग से गुजरने वाली गंगनहर में अबतक कई जानें जा चुकी है। रविवार को एक ऐसा  ही वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक युवक शराब के नशे में नहर के स्लैब तक पहुंच जाता है। इस दौरान आसपास के लोगों द्वारा उसे पकड़ने का प्रयास किया जाता है, लेकिन युवक द्वारा नशे में नहर में छलांग लगा देता है। फिलहाल इस युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like