CAA को लेकर मुंबई में प्रदर्शन, 200 महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज, आज गिरफ्तारी!.

Please Share

मुंबई: दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर नागपाड़ा में मुंबई बाग के नाम से 14 दिनों से प्रदर्शन चल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं शामिल हैं। जिसको लेकर राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख से मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों ने मुलाकात भी की थी। इनमें समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिफ आजमी, रईस शेख, एमआईएम के पूर्व विधायक युसूफ अलवानी, फिरोज मीठीबोरवाला समेत कई नेता मौजूद थे। मुलाकात के बाद गृहमंत्री ने प्रदर्शन को खत्म करने को कहा था। हालांकि, उनके कहने के बावजूद प्रदर्शनकारी डटे रहे। जिसके बाद शुक्रवार देर रात यह एफआईआर दर्ज हुई है। सभी के खिलाफ सड़क जाम करने और नारेबाजी करने के लिए मुंबई नगर निगम अधिनियम 1888 और आपराधिक संशोधन अधिनियम 1982 के तहत केस दर्ज किया गया है।

 

admin

Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

You May Also Like