श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के करन नगर इलाके में आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड से हमला किया। इस हमले में सीआरपीएफ के 7 जवान घायल हो गए। आतंकियों ने ग्रेनेड फेंकने के साथ नाके पर खड़े पुलिसकर्मियों और सीआरपीएफ के जवानों पर फायरिंग भी की जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मुह तोड़ जवाब दिया। करीब 15 मिनट तक फायरिंग चलती रही हमले के बाद इलाके में घेराबंदी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि सीआरपीएफ की एक टीम सुरक्षा चौकी संभाल रही थी, उसी बीच आतंकवादियों ने उस पर ग्रेनेड फेंका इस हमले में 7 जवान घायल हो गये।
admin
Passionate about independent journalism and committed to delivering timely, accurate news to our readers. As the driving force behind Hindi News Bharat, I focus on bringing important regional and national stories to light, ensuring that truthful reporting remains at the forefront of digital media.

